हैलोवीन पार्टी के लिए करीना कपूर ने कुछ यूं किया बेटे तैमूर को तैयार, सैफ के लाडले का लुक था बेहद खास

हैलोवीन पार्टी के लिए करीना कपूर ने कुछ यूं किया बेटे तैमूर को तैयार, सैफ के लाडले का लुक था बेहद खास

Last Updated: October 31, 2023 21:55 IST

करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने बेटे तैमूर अली खान को हैलोवीन सेलिब्रेशन के लिए तैयार किया जिसकी झलक भी उन्होंने शेयर की है।

Halloween Party: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को उनके चाहने वाले बेहद पसंद करते हैं। इतना ही नहीं उन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बेताब रहते हैं। और हो भी क्यों ना? फैंस की चहेती जो हैं बेबो। ‘पू’ भी अपने फॉलोअर्स को निराश करने का मौका नहीं देती और खुद से जुड़ी जानकारी साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने हैलोवीन सेलिब्रेशन की एक प्यारी सी झलक दिखाई है। 

खबर में आगे पढ़ें…

करीना कपूर ने बेटे को हैलोवीन पार्टी के लिए किया तैयार
सैफ अली खान के लाडले ने पहनी ‘कंकाल’ ड्रेस
सोहा अली खान ने भी दिखाई हैलोवीन पार्टी की झलक

करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्हें अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर संग पोज देते देखा जा सकता है। तीनों की साथ में ये तस्वीर काफी दिलचस्प लगी। हालांकि इसमें तैमूर का लुक काफी एक्साइटिंग रहा। ‘सैफीना’ के बेटे का लुक हैलोवीन पार्टी के लिए था। 

करीना के बड़े बेटे का हैलोवीन पार्टी के लिए ‘कंकाल लुक’ 

करीना के बड़े बेटे ने हैलोवीन पार्टी के लिए ब्लैक कलर की कंकाल-डिटेलिंग ड्रेस कैरी की, जो उन पर काफी जच रही थी। इतना ही नहीं उनका फेस पर पार्टी की थीम से मैचिंग कर पेंट किया गया। वहीं करीना जहां टी-शर्ट और जींस में प्यारी लगीं तो सैफ ब्लैक कलर के कुर्ते और उसके साथ व्हाइट धोती में हैंडसम लगे।

तैमूर अली खान बहन इनाया संग की पार्टी एन्जॉय

वहीं सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें तैमूर अली खान अपनी बहन इनाया नौमी खेमू संग हैलोवीन एन्जॉय करते दिखाई दिए।

सोहा ने बेटी संग कुछ ऐसे की हैलोवीना पार्टी

इसके अलावा सोहा ने इस पार्टी से कुछ तस्वीरें भी डाली हैं जिसमें उन्हें बेटी संग पार्टी में जश्न मनाते देखा जा सकता है। मां-बेटी दोनों ही ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखीं। एक ओर सोहा ब्लैक टॉप में थीं, जिसे उन्होंने ब्लैक टाइट्स, जैकेट और एक गोस्ट हेडबैंड के साथ कंप्लीट किया। वहीं उनकी बेटी इनाया ब्लैक कंकाल-फीचर्ड वाले टॉप, शाइनी स्कर्ट, लेगिंग और बैटमैन हेडबैंड के साथ दिखीं। कुल मिलाकर दोनों का हैलोवीन पार्टी वाला लुक देखते ही बन रहा था। 

करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें हाल ही में द बकिंघम मर्डर्स में देखा गया जो इसी महीने 14 अक्टूबर को रिलीज हुई। अब खबरें हैं कि उन्हें रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन में देखा जाएगा। हालांकि इसे लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। 

यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स ‘सिंघम अगेन’ ‘रामायण’ से होगी प्रेरित? पोस्टर से मिला हिंट

First Published:
31st October, 2023 21:39 IST

>>> Read full article>>>
Copyright for syndicated content belongs to the linked Source : Republic World – https://bharat.republicworld.com/entertainment-news/bollywood-news/kareena-kapoor-prepared-her-son-taimur-look-for-the-halloween-party-saif-ali-khan

Exit mobile version