Viral: अपनी थाली से गाय को खाना खिला रही छोटी बच्ची, दिल चुरा लेगा ये क्यूट VIDEO

Viral: अपनी थाली से गाय को खाना खिला रही छोटी बच्ची, दिल चुरा लेगा ये क्यूट VIDEO

Last Updated: June 29, 2023 14:56 IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों गाय का एक क्यूट सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

Viral Video: सनातन धर्म में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है। गौ माता की बहुत अहमियत होती है। गाय का दूध सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों गाय का एक क्यूट सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

ये वीडियो एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 33 सेकंड की इस छोटी सी क्लिप में एक परिवार नीचे जमीन पर बैठकर खाना खाता दिख रहा है। हालांकि, उनके परिवार में एक स्पेशल सदस्य भी होता है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल चुरा लिया है। वो खास सदस्य नन्ही सी गैया है जो एक छोटी सी लड़की की थाली से खाना खा रही है।

लड़की की थाली से खाती दिखी गाय

इस वीडियो को @VlKAS_PR0NAM0 नाम के एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो आपका दिल जीत लेगा। वीडियो में परिवार का प्यार दिख रहा है कि कैसे सारे सदस्य साथ में बैठकर खाना खा रहे हैं। एक लड़की उन्हें खाना परोस रही होती है। 

जहां जमीन पर घरवाले बैठे हैं, वहीं उनके पास दो छोटी-छोटी गैया खड़ी हैं जो परिवार का ही अहम सदस्य हैं। उनमें से एक गाय लड़की की थाली से खाना खा रही है। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि कैसे वो छोटी सी बच्ची गाय को खाना खाने में मदद कर रही है। साथ ही, उसी थाली से वो बच्ची भी खाना खा रही है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘इस खूबसूरत वीडियो में दिख रहा है कि कैसे गौ माता को एक परिवार के सदस्य की तरह प्यार और सम्मान मिलता है’।

गौ माता का वीडियो लोगों को भाया

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा- जय श्री कृष्णा। वहीं दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है- कितने प्यारे वीडियो के साथ दिन की शुरुआत हो रही है।

ये भी पढ़ेंः क्या कार्तिक-कियारा की Satyaprem ki Katha बॉलीवुड के लिए एक और हादसा बनने जा रही है?

First Published:
29th June, 2023 14:55 IST

>>> Read full article>>>
Copyright for syndicated content belongs to the linked Source : Republic World – https://bharat.republicworld.com/entertainment-news/viral-news/cow-eats-from-thali-of-small-girl-part-of-family-cute-video-viral

Exit mobile version